Posts

Showing posts from July, 2018

'कैटरीना कैफ' जीवनी

Image
कैटरीना कैफ जन्म दिन : 16 Jul 1983 आयु : 35 कैटरीना कैफ  ब्रिटिश-भारतीय मूल की अभिनेत्री और मॉडल हैंा वे बॉलीवुड फिल्‍मों में अपने कार्यों के लिए जानी जाती हैंा वे तेलुगु और मलयालम फिल्‍मों में भी अभिनय कर चुकी हैंा उन्‍हें भारत के तमाम आकर्षक सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता हैा पृष्‍ठभूमि- कैटरीना कैफ का जन्‍म हांगकांग में हुआ थाा उनके पिता का नाम मोहम्‍मद कैफ हैा उनकी मां का नाम सुजैन हैा उनकी तीन बड़ी बहनें हैं और तीन छोटी बहनें हैं और एक बड़ा भाई भी हैा   पढ़ाई- उनके परिवार की स्‍थिति कुछ ऐसी रही कि उन्‍हें एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता थाा यही कारण है कि उनकी ज्‍यादातर पढ़ाई ट्यूशन टीचर्स से घर पर ही हुर्इ ा करियर- कैटरीना के करियर की शुरूआत मॉडलिंग से हुई थीा उसी दौरान उन्‍हें फिल्‍म 'बूम' में कास्‍ट किया गयाा इस बीच उन्‍हें कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करने को मिलेा फिल्‍म 'बूम' के ना चल पाने के बाद उन्‍होंने तेलुगु फिल्‍म 'मल्‍लीस्‍वरी' में काम कियाा इसके बाद वे फिल्‍म 'सरकार' में भी दिखाई दीं लेकिन मुख्‍य रूप से बड़ा ब्रेक उन्‍हें...

'सिद्धार्थ मल्‍होत्रा' जीवनी

Image
सिद्धार्थ मल्‍होत्रा जन्म दिन : 16 Jan 1985 आयु : 33 सिद्धार्थ मल्‍होत्रा  भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं जो कि बॉलीवुड फिल्‍मों में दिखाई देते हैंा उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत मॉडल के रूप में की थीा वे आज के अभिनेताओं की सूची में जाना माना नाम बन चुके हैंा लड़कियों के बीच वे काफी चर्चित हैंा उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार के लिए नामांकित भी किया गया थाा  पृष्‍ठभूमि- सिद्धार्थ का जन्‍म सूरत में हुआ थाा उनके पिता का नाम सुनील है और मां का नाम रिम्‍मी मल्‍होत्रा हैा पढ़ाई- सिद्धार्थ की स्‍कूली पढ़ाई डॉन बास्‍को स्‍कूल और नवल पब्लिक स्‍कूल से हुई थीा इसके बाद उन्‍होंने भगत सिंह कॉलेज से पढ़ाई कीा करियर- उनके करियर की शुरूआत मॉडलिंग से हुई थी लेकिन अपने इस काम से संतुष्‍ट ना हो पाने की वजह से उन्‍होंने इसके बाद सहायक निर्देशक के रूप में करण जौहर के साथ फिल्‍म 'माइ नेम इज खान' मे काम कियाा अभिनेता के तौर पर उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थीा

'वरूण धवन' जीवनी

Image
वरूण धवन जन्म दिन : 24 Apr 1987 आयु : 30 वरूण धवन  हिंदी फिल्‍म अभिनेता हैंा नए दौर के कलाकारों में वे काफी आगे और प्रतिभाशाली अभिनेता माने जाते हैंा पढ़ाई के बाद उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में करण जौहर के साथ फिल्‍म 'माइ नेम इज खान' में काम किया थाा वे फिल्‍मों में काम करने के साथ साथ स्‍टेज पर परफॉर्म भी करते हैंा पृष्‍ठभूमि- वरूण धवन का जन्‍म मुंबई में हुआ थाा उनके पिता डेविड धवन मशहूर फिल्‍म निर्देशक हैंा उनकी मां का नाम करूणा धवन हैा उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम रोहित धवन है और वे भी फिल्‍म निर्देशक हैंा पढ़ाई- वरूण ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट से पढ़ाई की हैा करियर- वरूण के एक्टिंग करियर की शुस्‍आत फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुइ थी जिसमें उनके काम की काफी प्रशंसा हुई थीा आलोचकों के साथ साथ जनता ने भी उन्‍हें काफी सराहा थाा 

'सोनम कपूर' जीवनी

Image
सोनम कपूर जन्म दिन : 09 Jun 1985 आयु : 32 सोनम कपूर  हिन्दी फिल्मों में आज के समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि आज की अभिनेत्रियों में सबसे अच्छी परिधान और कपड़ों की समझ उन्हीं को है।  पृष्ठभूमि- सोनम कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है। कपूर खानदान में अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्‍कर भी दे रहीं हैं।  पढ़ाई- सोनम ने अपनी शुरूआती पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू से की है। सोनम ने यूनाइटेड वर्ल्‍ड काॅलेज आॅफ साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर से थियेटर और कला की पढ़ाई की।  करियर- रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में सोनम ने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था लेकिन उन्हे...

'दीपिका पादुकोण' जीवनी

Image
दीपिका पादुकोण जन्म दिन : 05 Jan 1986 आयु : 32 दीपिका पादुकोण  हिन्‍दी फिल्‍म अभिनेत्री और मॉडल हैंा दीपिका ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपना अलग नाम बनाया है और वे भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आर्कषक सेलिब्रिटी हैंा वे किशोरावस्‍था में राष्‍ट्रीय स्‍तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी रहीं हैं लेकिन फैशन मॉडल बनने के लिए उन्‍होंने खेल में अपना करियर नहीं बनाया और वे फिल्‍मों में आ गईंा उन्‍हें आलोचकों के साथ साथ जनता का भी खूब प्‍यार मिला है और इसी के बदौलत उनका नाम आज की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हैा आज उनके प्रशंसकों की संख्‍या लाखों करोड़ों में हैा पृष्‍ठभूमि- दीपिका का जन्‍म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ थाा उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है जो कि मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैंा उनकी मां का नाम उज्‍जवला हैा उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम अनीशा हैा पढ़ाई- दीपिका की शुरूआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्‍कूल से हुई हैा इसके बाद की पढ़ाई उन्‍होंने माउंट कैरमल कॉलेज से पूरी कीा समाजशास्‍त्र में बी.ए. की डिग्री के लिए उनका दाखिला इंदिरा गांधी नेशनल ओप...

'धनुष' जीवनी

Image
धनुष जन्म दिन : 28 Jul 1983 आयु : 35 धनुष  का असली नाम वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष भारतीय  अभिनेता तो हैं हीं, इसके साथ ही साथ वे निर्माता, गीतकार और पाश्रर्व गायक भी हैं और मुख्य रूप से वे तमिल सिनेमा में काम करते हैं। उन्हें फिल्म ‘आदुकलम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली जब उनका गाया हुआ गाना ‘वाय दिस कोलावरी डी’ यू ट्यूब पर छा गया। उस समय यह गाना बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ा हुआ था। उस गाने के बाद से ज्यादातर लोग उन्हें जानने लगे। पृष्ठभूमि- धनुष का जन्म तमिल फिल्मों के निर्देशक और निर्माता, कस्तूरी राजा के घर हुआ। उनके भाई निर्देशक सेलवाराघवन के कहने पर उन्होंने अपना फिल्मों की तरफ रूझान किया। वे दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद भी हैं।  शादी- उनकी शादी ऐश्वर्या से हुई है जो कि सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं-यात्रा और लिंगा। करियर- उनके करियर की शुरूआत फिल्म ‘थुल्लोवदो इलीमाई’ फिल्म से हुई थी जिसे ज्यादातर आलोचकों और जनता ने सरा...

'ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन' जीवनी

Image
ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन जन्म दिन : 01 Nov 1973 आयु : 45 ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन  भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वे भारत की पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्‍हें 2 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। उन्‍हें भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सर‍कार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्‍मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं। कॉलेज के दौरान ही रॉय ने कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया। इसके बाद वे कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दीं। बाद में उन्‍होंने मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें वे दूसरे स्‍थान पर रहीं। 1994 में उन्‍हें मिस वर्ल्‍ड का ताज पहनाया गया। इसके बाद से उन्‍हें फिल्‍मों के लिए ऑफर मिलने लगे। अभिनय की शुरूआत उन्‍होंने तमिल फिल्‍म 'इरूवर' से की। उनकी पहली हिन्‍दी फिल्‍म 'और प्‍यार हो गया' थी। उनकी पहली कामर्श...

'एमी जैक्सन' जीवनी

Image
एमी जैक्सन जन्म दिन : 31 Jan 1991 आयु : 27 एमी लुईस जैक्सन एक बिर्टिश-भारतीय मॉडल-अभिनेत्री हैं। फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले एमी लुईस जैक्सन मिस टीन 2008 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में भी भाग लिया लेकिन वह अंतिम पड़ाव पार नहीं कर सकीं। पृष्ठभूमि एमी लुईस जैक्सन का जन्म 31 जनवरी 1991 को इंग्लैंड के एक छोटे से गाँव में हुआ था। एमी के पिता का नाम एलन जैक्सन है, जोकि बीबीसी में रेडियो प्रेजेंटर हैं।  उनकी माँ का नाम मर्गुरेटा जैक्सन है।  एमी की एक बड़ी बहन भी है-  अलिसिया जैक्सन। करियर  एमी ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 वर्ष की उम्र बतौर मॉडल शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के दौरान एमी ने मिस टीन लिवरपूल व मिस टीन ग्रेट ब्रिटेन प्रतियोगिता जीतने के बाद साल 2008 में मिस टीन वर्ल्ड का ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया।  इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में भी भाग लिया लेकिन दुर्भाग्यवश वह अंतिम पड़ाव पार नहीं कर सकीं। परंतु यह बाज़ी जेसिका लिनले ने मार ली थी। फ़िल्मी करियर सा...

'अमिताभ बच्‍चन' जीवनी

Image
अमिताभ बच्‍चन जन्म दिन : 11 Oct 1942 आयु : 75 अमिताभ बच्चन  हिन्दी फिल्मों के अभिनेता हैं। हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। वे हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्‍यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। पृष्ठभूमि- अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। उनके पिता हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था। उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम अजिताभ है। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका...

'श्रद्धा कपूर' जीवनी

Image
श्रद्धा कपूर जन्म दिन : 03 Mar 1989 आयु : 29 श्रद्धा कपूर  हिन्‍दी फिल्‍मों की अभिनेत्री और गायक हैं जो कि बॉलीवुड फिल्‍मों में काम करती हैंा वे आज के समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से ए‍क हैंा पृष्‍ठभूमि- श्रद्धा कपूर का जन्‍म मुंबई के मिश्रित जातीय परिवार में हुआ थाा उनके पिता का नाम शक्ति कपूर है जो कि हिंदी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैंा उनकी मां का नाम शिवांगी कपूर हैा उनके एक बड़े भार्इ भी हैं जिनका नाम सिद्धार्थ कपूर हैा पढ़ाई- श्रद्धा कपूर ने अपनी स्‍कूली पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्‍कूल से की थी और इसके बाद उनका दाखिला अमेरिकन स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे में हुआ थाा करियर- श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्‍म 'तीन पत्‍ती' से की थीा फिल्‍म तो ज्‍यादा नहीं चली लेकिन श्रद्धा के अभिनय को सराहा गयाा उन्‍हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्‍मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गयाा इसके बाद वे फिल्‍म 'लव का दि एंड' में दिखाई दीं लेकिन फिल्‍म 'आशिकी2' ने उन्‍हें फिल्‍म इंडस्‍ट्री में असली पहचान दिलाई और फिल्‍म को हर तरफ से सराहा गयाा

'आलिया भट्ट' जीवनी

Image
आलिया भट्ट जन्म दिन : 15 Mar 1993 आयु : 25 आलिया भट्ट  भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं जो कि बॉलीवुड फिल्‍मों में दिखाई देती हैंा वे आज के समय की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैंा वे अपने बयानों की वजह से खासा चर्चा में रहती हैंा वे कई विज्ञापनों में भी दिखाई देती हैंा पृष्‍ठभूमि- आलिया भट्ट का जन्‍म मुंबई में हुआ थाा उनके पिता का नाम मुकेश भट्ट और मां का नाम सोनी राजदान हैा उनका परिवार फिल्‍म इंडस्‍ट्री में लंबे समय से काम कर रहा हैा पढ़ाई- आलिया की पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्‍कूल से हुई थीा करियर- उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से हुई थी जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था लेकिन मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थीा

'प्रियंका चोपड़ा' जीवनी

Image
प्रियंका चोपड़ा जन्म दिन : 18 Jul 1982 आयु : 36 प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री /गायिका /निर्माता हैं। प्रियंका वर्ष 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रीय हैं। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं  प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं, वह अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमे नेशनल और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल हैं।  वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पदम श्री से सम्मनित किया, साथ ही टाइम मैगजीन पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया।  निजी जीवन  प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार(वर्तमान में झारखंड) में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं।  प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है- सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका की कजिन बहनें परणीती ...

'अक्षय कुमार' जीवनी

Image
अक्षय कुमार जन्म दिन : 09 Sep 1967 आयु : 50 अक्षय कुमार  जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है, एक मशहूर फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ वे निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत हैं। प्यार से लोग उन्हें ‘अक्की’ भी कहते हैं। अक्षय कुमार ने 125 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता हैै। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं। ‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट स्वयं ही करते हैं। पृष्ठभूमि- अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया मिलेटरी आफिसर थे। उनकी माता का नाम अरूणा भाटिया है। अक्षय की एक बहन भी हैं जिनका नाम अलका भाटिया है। पढ़ाई- उनकी स्कूली पढ़ाई डाॅन बोस्को स्कूल में हुई है और आगे की पढ़ाई मुबंई के गुरू नानक खालसा काॅलेज से हुई है।  भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक...

'अल्‍लु अर्जुन' जीवनी

Image
अल्‍लु अर्जुन जन्म दिन : 08 Apr 1983 आयु : 35   अल्लू अर्जुन   भारतीय फिल्म अभिनेता है  जो तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए प्रसिद्ध है।  ये फिल्म अभिनेता, निर्माता, डांसर, और प्लेबैक सिंगर है | इन्हे प्यार से बन्नी और स्टाइलिश स्टार भी कहते है | इनके फैन आंध्रप्रदेश और केरला में ही नहीं बल्क़ि पुरे भारत देश में है। अल्लू अर्जुन टॉलीवुड के आलराउंडर स्टार है, इन्हें बचपन से नाचने का बड़ा शौक था।  ये बचपन में चिरंजीवी के साथ फिल्म में काम कर चुके हैं, अर्जुन बहुत ही अच्छे स्वभाव के इन्सान मने जाते है इनको घूमने और फोटोग्राफी का बहुत शौख है इनके पिता फिल्म निर्माता थे तो अल्लू अर्जुन फिल्मो में आने के लिए ज्यादा स्ट्रोगल नहीं करना पड़ा था पृष्‍ठभूमि- अल्लू अर्जुन का जन्म तमिलनाडू के चेन्नई में हुआ। इनके पिता अल्लू अरविंद फ़िल्म निर्माता है।  ये चिरंजीवी के फिल्म विजेता में बाल अभिनेता का किरदार निभाया था,ये गंगोत्री फिल्म से अपना डेब्यू किया था, अल्लू अर्जुन के दो और भाई है इनके बड़े भाई का नाम सिरीश है और छोटे भाई का नाम वेंकट है ये फिल्म निर्माता ...

'रितिक रोशन'जीवनी

Image
रितिक रोशन जन्म दिन : 10 Jan 1974 आयु : 43  रितिक रोशन  हिंदी फिल्‍मों के बहुचर्चित अभिनेता हैं। उन्‍होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्‍में दी हैं और अपना एक अलग मुकाम स्‍थापित किया है। उनका फिल्‍मी करियर सफल रहा है। उन्‍हें 6 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें भारत के सबसे आर्कषक सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है। अभिनय के अलावा रितिक स्‍टेज परफॉर्मर और पार्श्‍व गायक भी हैं। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को आलोचकों के साथ साथ जनता ने भी खूब सरा‍हा है। वे किसी भी तरह के रोल करने में माहिर माने जाते हैं। अभिनय के अलावा वे अपने डांस मूव्‍स से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं और बॉलीवुड में उनकी पहचान एक अच्‍छे डांसर के भी रूप में है।  पृष्‍ठभूमि- रितिक रोशन का जन्‍म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम राकेश रोशन है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनके पिता फिल्‍म निर्देशक भी हैं। उनकी मां का नाम पिंकी रोशन है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम सुनैना है। उनका पूरा परिवार फिल्‍मों से ही कहीं न कहीं संबंध रखता है। उनके नाना निर्...