'अल्‍लु अर्जुन' जीवनी


अल्‍लु अर्जुन

जन्म दिन : 08 Apr 1983
आयु : 35
 अल्लू अर्जुन भारतीय फिल्म अभिनेता है जो तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए प्रसिद्ध है। ये फिल्म अभिनेता, निर्माता, डांसर, और प्लेबैक सिंगर है | इन्हे प्यार से बन्नी और स्टाइलिश स्टार भी कहते है | इनके फैन आंध्रप्रदेश और केरला में ही नहीं बल्क़ि पुरे भारत देश में है। अल्लू अर्जुन टॉलीवुड के आलराउंडर स्टार है, इन्हें बचपन से नाचने का बड़ा शौक था।  ये बचपन में चिरंजीवी के साथ फिल्म में काम कर चुके हैं, अर्जुन बहुत ही अच्छे स्वभाव के इन्सान मने जाते है इनको घूमने और फोटोग्राफी का बहुत शौख है इनके पिता फिल्म निर्माता थे तो अल्लू अर्जुन फिल्मो में आने के लिए ज्यादा स्ट्रोगल नहीं करना पड़ा था
पृष्‍ठभूमि-
अल्लू अर्जुन का जन्म तमिलनाडू के चेन्नई में हुआ। इनके पिता अल्लू अरविंद फ़िल्म निर्माता है।  ये चिरंजीवी के फिल्म विजेता में बाल अभिनेता का किरदार निभाया था,ये गंगोत्री फिल्म से अपना डेब्यू किया था, अल्लू अर्जुन के दो और भाई है इनके बड़े भाई का नाम सिरीश है और छोटे भाई का नाम वेंकट है ये फिल्म निर्माता और एक्टर भी है |
पढ़ाई-
इन्होने अपनी पढाई St. Pratrick स्कूल से किये थे और आगे की पढाई के लिए हैदराबाद चले गए, वह से इन्होने MSR कॉलेज से BBA किया और अपना ग्रेजुएशन कम्पलीट किया |
शादी-
अल्लू अर्जुन ने प्रसिद्ध बिजनेसमैन शेखर रेड्डी की पुत्री स्नेहा रेड्डी से शादी किया है, इनकी शादी 6 मार्च 2011 को हुई थी | अब उनके दो बच्चे पुत्र अयान और पुत्री अर्हा हैं.
करियर-

अल्लू अर्जुन अपनी फ़िल्मी करियर गंगोत्री फिल्म से शुरू किया था| उनकी दूसरी फिल्म Aarya जिसमे इनकी एक्टिंग का काफी तारीफ किया गया और इसका दूसरा पार्ट भी बनाया गया |अल्लू अर्जुन के करियर में बहुत उतार चढ़ाव आई लेकिन फिर भी इन्होने परिस्थितियों को संभालकर काम पर ध्यान दिया। और वे अभी तक 20 से भी ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है उनकी फिल्मे,
Daddy (2001), Gangotri (2003), Aarya (2004), Bunny (2005), Happy (2006), Shankardada Zindabad (2007), Hero (2007), Desamuduru (2007), Bunny the lion (2007), Parugu (2008), Krishna (2008), Aarya 2 (2009), Varan (2010), Varudu (2010), Vedam (2010), Badrinath (2011), Julayi (2012), Gajapokkiri (2012), Iddarammayilatho (2013), Romeo And Juliets (2013), Allu Arjun And Dulquar (2014), Lucky The Racer (2014), Race Gurram (2014), Yevadu (2014), Rudhrama Devi (2015), Son Of Sathyamurthy (2015) , Sarrainodu (2016), DJ (2017), Naa Peru Surya, Naa Illu India(2018)
अल्लू अर्जुन पुरस्कार -
फिल्म आर्या के लिए (2004 ) नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड
फिल्म आर्या 2 के लिए (2009)नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड
फिल्म परुगु के लिए (2009) सर्वश्रेष्ठ तेलेगु अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
फिल्म वेदं के लिए (2010) सर्वश्रेष्ट तेलुगु अभिनेता का फ़िल्मफेयर अवार्ड
फिल्म रेसगरम के लिए (2014 )सर्वश्रेष्ट तेलुगु अभिनेता फ़िल्म का फेयर अवार्ड

Comments

Popular posts from this blog

'वरूण धवन' जीवनी

ये हैं बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी सुपरस्टार, तीसरे का नाम जानकर नहीं होगा यकीन!

'कैटरीना कैफ' जीवनी