'एमी जैक्सन' जीवनी


एमी जैक्सन

जन्म दिन : 31 Jan 1991
आयु : 27

एमी लुईस जैक्सन एक बिर्टिश-भारतीय मॉडल-अभिनेत्री हैं। फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले एमी लुईस जैक्सन मिस टीन 2008 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में भी भाग लिया लेकिन वह अंतिम पड़ाव पार नहीं कर सकीं।

पृष्ठभूमि
एमी लुईस जैक्सन का जन्म 31 जनवरी 1991 को इंग्लैंड के एक छोटे से गाँव में हुआ था। एमी के पिता का नाम एलन जैक्सन है, जोकि बीबीसी में रेडियो प्रेजेंटर हैं।  उनकी माँ का नाम मर्गुरेटा जैक्सन है।  एमी की एक बड़ी बहन भी है-  अलिसिया जैक्सन।

करियर 
एमी ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 वर्ष की उम्र बतौर मॉडल शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के दौरान एमी ने मिस टीन लिवरपूल व मिस टीन ग्रेट ब्रिटेन प्रतियोगिता जीतने के बाद साल 2008 में मिस टीन वर्ल्ड का ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया।  इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में भी भाग लिया लेकिन दुर्भाग्यवश वह अंतिम पड़ाव पार नहीं कर सकीं। परंतु यह बाज़ी जेसिका लिनले ने मार ली थी।

फ़िल्मी करियर
साल 2009 में एमी जैक्सन बिर्टेन में मॉडलिंग का जाना-माना चेहरा बन चुकी थी।  इसी दौरान तमिल फिल्म जगत के निर्देशक की नजर एमी पर पड़ी।  और उन्होंने एमी को अपनी अगली फिल्म मद्रासापत्तिनम के लिए साइन कर लिया।  इस फिल्म में एमी अभिनेता आर्या के अपोजिट नज़र आई थीं।  फिल्म बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद तो एमी के पास फिल्मों की लाइन लग गयी।  

साल 2012 में एमी ने फिल्म एक दीवाना से बॉलीवुड में दस्तक दी।  हालंकि यह फिल्म उनकी पहली फिल्म की तरह कुछ खास नहीं रहीं और फिल्म को बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह की खानी पड़ी। इस फिल्म में एमी के अपोजिट प्रतीक बब्बर नज़र आये थे।

हालंकि इसके बाद एमी ने अपने  फिल्मीं करियर को आगे बढ़ाने के फूंक फूंक कर कदम बढ़ाये। तमिल फिल्म आई से एमी ने फ़िल्मी दुनिया में अपनी एक बार फिर से जबरदस्त वापसी की।

अफेयर
एमी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भले ही उस दौरान हिट नहीं हुई थी, लेकिन एमी और प्रतीक के इश्क के चर्चों से उन दिनों फिल्मीं बाजार बेहद गर्म था।  दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने डूबे थे कि दोनों ने अपने-अपने हाथों पर एक दूसरे का टैटू भी गुदवा लिया था।  एमी ने अपने हाथ पर लिखवया था-'मेरा प्यार मेरा प्रतीक'।  वंही प्रतिक ने अपने हाथ पर 'मेरा प्यार मेरी एमी' गुदवाया था।  हालाँकि इस जोड़ी की प्रेमी कहानी भी और जोडियोँ की तरह दो साल के प्यार के बाद अलग हो गयी। 

Comments

Popular posts from this blog

'वरूण धवन' जीवनी

ये हैं बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी सुपरस्टार, तीसरे का नाम जानकर नहीं होगा यकीन!

'कैटरीना कैफ' जीवनी