‘संजू’ के कारण आगे खिसकी हॉलीवुड फिल्म,अब 'सूरमा' के साथ होगी रिलीज


रणबीर कपूर ने ‘संजू’ से जोरदार वापसी की है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी है। शुक्रवार को यह 34 करोड़ रु. से ओपन हुई थी। परसों यानी बुधवार को भी उसने 18 करोड़ रु. से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस तरह वह अब तक 186.41 करोड़ रु. तक का कलेक्शन कर चुकी है।

6 जुलाई को रिलीज नहीं होगी ‘एंट मैन एंड द वैस्प’: कार्निवल सिने चेन के प्रोग्रामिंग हेड राहुल कडबेट के मुताबिक, 'संजू’ लोगों को पसंद आ रही है। शाम के शोज तो वर्किंग डे में भी 50 फीसदी से ज्यादा ऑक्युपेंसी हासिल कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। तभी हम सिनेमाघर वाले उन्हें दिए शो और स्क्रीन में जरा भी कटौती नहीं कर रहे। यही वजह रही जो आज यानी 6 जुलाई को हॉलीवुड की मेगाबजट फिल्म ‘एंट मैन एंड द वैस्प’ रिलीज होनी थी, पर वह अब अगले हफ्ते 13 जुलाई को ‘सूरमा’ के साथ रिलीज होगी।


'संजू' के कारण आगे खिसकी रिलीज: ‘एंट मैन एंड द वैस्प’ फिल्म ‘एवेंजर्स’ की स्पिन ऑफ है। भारत में भी उस फिल्म के किरदारों को लेकर लोगों में क्रेज रहा है। स्पिन ऑफ जॉनर की फिल्म ‘नाम शबाना’ थी। वह ‘बेबी’ में तापसी के किरदार शबाना की बैक स्टोरी थी। ‘एंट मैन एंड द वैस्प’ भी वैसी ही है। वह ‘एवेंजर्स’ के पॉपुलर कैरेक्टर की बैक स्टोरी है। इस फ्रेंचाइजी की भी भारत में पॉपुलैरिटी है, मगर ‘संजू’ को मिल रही पॉपुलैरिटी के चलते उसने अपनी रिलीज डेट आगे खिसका ली है।’

तीसरे हफ्ते तक की स्क्रीन 'संजू' के नाम: आइनॉक्स सिने चेन के वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र सिंह ने कहाअक्सर कमर्शियल फिल्में दूसरे हफ्ते तक सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर पहुंच जाती हैंमगर संजू’ को लेकर अभी भी लोगों में काफी क्रेज है।बाहुबली’ तो कई लैंग्वेज में रिलीज हुई थी। तब उसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का कलेक्शन किया थामगर संजू’ तो सिर्फ एक लैंग्वेज में रिलीज होकर ही इस वीकेंड तक 200 करोड़ का आंकड़ा टच करने जा रही है।


इसके  आंकड़े  रेस 3’  और पद्मावत’ को  पार  कर चुके हैं। ऐसे में एंट मैन’ के अलावा  दो  और  हॉलीवुड  फिल्म आइजेल ऑफ डॉग्स’ और सिकैरियो  डे  ऑफ  सोल्डैडो’  को नुकसान हुआ है। उन्हें तो आज यानी शुक्रवार से गिनती के  स्क्रीन  मिले हैं।’ कई डिस्ट्रीब्यूटरों ने भी बताया कि संजय दत्त की बायोपिक उम्मीद से बढ़कर ज्यादा  नतीजे दे रही है। ऐसे में  वे संजू’ को तीसरे हफ्ते तक की भी स्क्रीन देने का मन बना चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

'वरूण धवन' जीवनी

ये हैं बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी सुपरस्टार, तीसरे का नाम जानकर नहीं होगा यकीन!

'कैटरीना कैफ' जीवनी