'टाइगर श्राॅफ' जीवनी

टाइगर श्राॅफ

जन्म दिन : 02 Mar 1990
आयु : 28

टाइगर श्रॉफ एक भारतीय अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। खास कर लड़कियों मे पॉपुलीरिटी काफ़ी बढ़ गयी। टाइगर एक अच्छे डाँसर भी हैं. टाइगर को पहली फिल्म के लिए अब तक चार अवार्ड से नवाजा जा चुका है। जिनमे आइफा का फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू भी शामिल है।
पृष्ठभूमि-
टाइगर श्रॉफ जिनका पूरा नाम – जय हेमंत श्रॉफ था जिसे बदल दिया | टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। टाइगर बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे है। उनकी माँ का नाम आयशा दत्त श्रॉफ हैं। वह भी एक फिल्म अभिनेत्री हैं। टाइगर की एक छोटी बहन भी है- कृष्णा श्रॉफ। जो इनसे तीन साल छोटी है। श्रॉफ गुजराती तथा तुर्की एथिक के है। और अगर ममेरे रिश्ते के हिसाब से देखें तो बंगाली है।
पढ़ाई-
इन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे ,मुम्बई से की थी फिर बाद में एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ना शुरू किया । इन्होंने मार्शल आर्ट में कई डिग्रीयां ली है।
करियर-
जून 2012 में टाइगर श्रॉफ को ‘हिरोपंती’ फ़िल्म की ऑफर आयी। यह ऑफर खुद साजिद नाडियादवाला ने दी थी। 23 मई 2014 को रिलीज़ हुई हिरोपंती फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सुपर हिट फ़िल्म साबित हुई थी। इस फिल्मे ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाई भी की लेकिन आलोचकों ने इस फ़िल्म की कड़ी आलोचना भी की। आलोचकों ने भी उनके डांस और खतरनाक स्टंट की बड़ी तारीफ़ की|
2016 में टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म एक्शन ड्रामा ‘बाघी’ फ़िल्म रिलीज़ हुई थी। उस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ में श्रद्धा कपूर नजर आयी थी। सब्बीर खान की बाघी फ़िल्म जिसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया था। इस फ़िल्म ने बॉलीवुड में बहुत कमाई की थी और पूरी दुनिया के सिनेमा घरो से 1 बिलियन से भी अधिक कमाई की थी।
उसी साल यानि 2016 में ही श्रॉफ ने रेमो डिसूज़ा की फ़िल्म ‘अ फ्लाइंग जाट’ में भी काम किया था। उस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ में जैकलिन फर्नांडिस नजर आयी थी। इस फ़िल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने निर्मित किया था और इसे रेमो डिसूज़ा ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म ने पुरे भारत में 420 मिलियन की कमाई की थी|
2017 में टाइगर श्रॉफ की ‘मुन्ना माइकल’ फ़िल्म आयी थी। इस फ़िल्म में उनके साथ में निधि अग्रवाल नजर आयी थी। इस फ़िल्म को ‘एरोस इंटरनेशनल’ ने निर्मित किया था और सब्बीर खान ने निर्देशित किया था।लेकिन यह फ़िल्म मिलाकर टाइगर श्रॉफ की दो लगातार फ्लॉप फिल्मे साबित हुई थी
टाइगर श्रॉफ की 2018 में ‘बाघी 2’ फ़िल्म आयी। इस फ़िल्म में उनके साथ मे दिशा पटानी नजरी आयी थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जैमकर कमाई की। इस फ़िल्म की कामयाबी के बाद टाइगर श्रॉफ ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2’ में नजर आयेंगे।

टाइगर श्रॉफ के बारे में रोचक बाते.:

1- टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। 
2 -टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड में लाने का श्रेय साजिद नाडियावाला को जाता हैं।  उन्होंने  इंटरव्यू में कहा था कि, टाइगर पहला हीरो है जिसे मै अपनी फिल्म में लांच कर रहा हूँ। 
3 - आपको बता दें, फिल्म धूम 3 के दौरान टाइगर ने ही आमिर को उनकी बॉडी बनाने में मदद की थी।  इस दौरान टाइगर और आमिर में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हो गयी थीं।  आमिर टाइगर की डेब्यू फिल्म को प्रोडूस करना चाहते थे पर ऐसा ना हो सका।  लेकिन फिल्म का ट्रेलर आमिर खान के द्वारा ही लांच किया गया था। 
4 - टाइगर श्रॉफ एक्टिंग में आने से पहले मार्शल आर्ट्स  और स्पोर्ट्स में रूचि रखते थे। 

Comments

Popular posts from this blog

'वरूण धवन' जीवनी

ये हैं बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी सुपरस्टार, तीसरे का नाम जानकर नहीं होगा यकीन!

'कैटरीना कैफ' जीवनी