'शाहिद कपूर' जीवनी
शाहिद कपूर
जन्म दिन : 25 Feb 1981
आयु : 37
शाहिद कपूर जो शाहिद खटटर के भी रूप में जाने जाते हैं, हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैंा फिल्मों में आने से पहले शाहिद ने कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी विज्ञापनों में काम किया हैा वे हिन्दी फिल्मों में लंबे समय से काम कर रहे हैंा ऑनस्क्रीन के साथ साथ वे अपने ऑफस्क्रीन जीवन के वजह से भी चर्चा का विषय बने रहते हैंा वे अपने डांस मूव्स के लिए भी जानते हैं और बॉलीवुड में एक अच्छे डांसर के रूप में भी उनकी पहचान हैा
पृष्ठभूमि-
शाहिद कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ थाा उनके पिता का नाम पंकज कपूर है जो कि मशहूर फिल्म अभिनेता हैंा उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम हैा उनके 3 भाई बहन हैं-सना कपूर, ईशान खटटर और रूहान कपूरा
पढ़ाई-
शाहिद की पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल, दिल्ली से हुईा इसके बाद वे मुंबई के राजहंस विद्यालय चले गएा
शादी-
शाहिद कपूर की शादी वर्ष 2015 में मीरा राजपूत से हुई है।
करियर-
शाहिद के फिल्मी करियर की शुरूआत मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्म 'इश्क विश्क' से हुई थीा इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिलाा फिल्म को भी सराहा गयाा इस फिल्म के बाद शाहिद ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं हो पाईंा फिल्म 'विवाह' और 'जब वी मेट' में वे काफी पसंद किए गए और लड़कियों के बीच पहले से और ज्यादा चर्चित हो गएा उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी|

Comments
Post a Comment