सत्यमेव जयते' पर भी विवाद, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर हुई एफआईआर


बॉलीवुड डेस्क.  रिलीज से पहले जॉन अब्राहमकी फिल्म सत्यमेव जयते विवादों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक धार्मिक त्योहार के दृश्य को लेकर हैदराबाद में जॉन अब्राहम और फिल्म की टीम पर एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सत्यमेव जयते का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। फिल्म में जॉन के अलावा मनोज बाजपेयी भी हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होनी है। फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर और पोस्टर जून के आखिरी हफ्ते में रिलीज हो चुके हैं। 

इसलिए हुई है एफआईआर :  एक अखबार के अनुसार बीजेपी नेता सैयद अली जाफरी ने शिया समुदाय की भावनाओं को कथित रूप से चोट पहुंचाने के लिए जॉन की फिल्म के खिलाफ एफआईआर फाइल की है। बीजेपी अल्पसंख्यक फ्रंट के महासचिव सैयद अली ने यह मामला हैदराबाद में दर्ज कराया है। 
- सैयद ने  शिकायत में लिखा है कि फिल्म के ट्रेलर में शिया समुदाय के त्योहार मुहर्रम को गलत अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें शिया समुदाय के सदस्य मातम मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

- जाफरी ने कहा कि है- "मातमी जुलूस का सहारा लेते हुए फिल्म का अभिनेता एक खून करता है। इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं।"

करेंगे विरोध प्रदर्शन : बीजेपी नेता सैयद अली ने सीबीएफसी के मुंबई स्थित ऑफिस में भी शिकायत भेजी है। सैयद का कहना है कि फिल्म से यह दृश्य हटाया जाए। अगर फिल्म से यह सीन नहीं हटाया जाता है तो सैयद की पार्टी फिल्म को रिलीज नहीं होने देगी। साथ ही फिल्म के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। 

भ्रष्टाचार को उजागर करती है फिल्म की कहानी : केस से जुड़े एक वकील ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए बयान में कहा कि फिल्म भ्रष्टाचार की कहानी है। इसलिए इसे बिना मुहर्रम के जुलूस के फिल्माया जा सकता था। कहानी का इस त्योहार से कुछ लेना देना नहीं है। 
- इस दृश्य से एक विशेष धर्म संप्रदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए इसे फिल्म से हटा लेना बेहतर होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

'वरूण धवन' जीवनी

ये हैं बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी सुपरस्टार, तीसरे का नाम जानकर नहीं होगा यकीन!

'कैटरीना कैफ' जीवनी