मलाला यूसुफजई की बायोपिक 'गुल मकई' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की बायोपिक ‘गुल मकई’ का पोस्टर मंगलवार को रिलीज किया गया। अमजद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मलाला का किरदार रीम शेख ने निभाया है। रीम इससे पहले ‘ना आना इस देस लाडो’ और ‘दीया और बाती हम’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, दिव्या दत्ता, पंकज त्रिपाठी और स्व. ओम पुरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म कब रिलीज होगी अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 


कौन हैं मलाला?
मलाला पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा की रहने वाली हैं। उन्होंने 11 साल उम्र से ही 'गुल मकई' नाम की अपनी डायरी के जरिए तालिबान के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। मलाला ने तालिबान के स्कूल न जाने फरमान के बावजूद लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का अभियान जारी रखा।


अक्टूबर 2012 में स्‍कूल से लौटते वक्‍त मलाला पर आतंकियों ने हमला किया। उन्हें सिर में गोली मारी गई। उन्हें इलाज के लिए पेशावर फिर लंदन ले जाया गया। वे पूरी तरह ठीक हो गईं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वहीं पूरी की। मलाला को उनकी इस बहादुरी के लिए दुनियाभर में सम्मानित भी किया गया। 2014 में उन्हें भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

'वरूण धवन' जीवनी

ये हैं बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी सुपरस्टार, तीसरे का नाम जानकर नहीं होगा यकीन!

'कैटरीना कैफ' जीवनी