रणबीर की पहली 200 करोड़ रु.कमाने वाली फिल्म बनेगी 'संजू', 6 दिन में कमाए 186 करोड़



रणबीर कपूर स्टारर संजू तेजी से 200 करोड़ रु.के बॉक्सऑफिस कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया, 'फिल्म 6 दिनों में इंडिया में 186.41 करोड़ रु.का कलेक्शन कर चुकी है। बुधवार को इसने तकरीबन 18.90 करोड़ रु.कमाए।' 

इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़, दूसरे दिन 38.60 करोड़,तीसरे दिन 46.71 करोड़, चौथे दिन 25.35 करोड़ रु. और पांचवे दिन 22.10 करोड़ रु का कलेक्शन कर 167.51 करोड़ रु. की कमाई कर ली थी। फिल्म ने तीन दिन में कुल 120.06 करोड़ रु. कमा कर नया रिकॉर्ड बना दिया था और ये वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी

संजय दत्त की लाइफ पर बनी 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल और विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में दीया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा,बोमन ईरानी और जिम सर्भ का भी अहम रोल है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं।

रणबीर की पहली 200 करोड़ी फिल्म होगी 'संजू': जिस तरह से फिल्म कलेक्शन कर रही है,उससे ये साफ़ है कि 200 करोड़ रु.का कलेक्शन अब इसके लिए बड़ी बात नहीं रह गई है
200 करोड़ क्लब में रणबीर की ये पहली फिल्म होगी। इससे पहले उनकी कोई भी फिल्म इतना कलेक्शन नहीं कर पाई थी


100 करोड़+ क्लब में रणबीर की 4 फिल्में
2012: बर्फी-112.15 करोड़ रु.
2013:यह जवानी है दीवानी-188.57 रु.
2016:ऐ दिल है मुश्किल-112.48 करोड़ रु.
2018:संजू-186.41 करोड़ रु.

तरण आदर्श के ट्वीट...

Comments