'आमिर खान'जीवनी



आमिर खान

जन्म दिन : 14 Mar 1965
आयु : 53

आमिर खान जिनका असली नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है, हिन्दी फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, निर्माता और टीवी प्रस्तोता भी हैं। आमिर खान देश के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं जो कि अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं, इसीलिए लोग उन्हें मिस्टर परफेक्शिनिस्ट के भी नाम से जानते हैं। हिन्दी फिल्मों में उनका योगदान अद्भुत और अतुलनीय है। आमिर को उनके कार्यों के लिए कई अवार्डस भी मिल चुके हैं।

पृष्ठभूमि-
आमिर खान का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन ओर उनकी मां का नाम जीनत हुसैन है। आमिर खान के एक भाई भी हैं जिनका नाम फैजल खान है। आमिर खान की बहनों का नाम फरहत खान और निखत खान है। उनके परिवार के कई सदस्‍य फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े रहे हैं। उनके पिता ताहिर हुसैन फिल्‍म निर्माता थे। उनके अंकल नासिर हुसैन निर्माता-‍निर्देशक थे। उनके भांजे इमरान खान भी मौजूदा वक्‍त में हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के अभिनेता हैं।
पढ़ाई-
आमिर खान की शुरूआती पढ़ाई जे.बी.पेटिट स्कूल से हुई थी। इसके बाद आठवीं कक्षा तक वे सेंट ऐनी हाईस्कूल में पढ़े और नवीं और दसवीं कक्षा की पढ़ाई बाम्बे स्काटिश स्कूल, माहिम से की। उन्होंने बारहवीं कक्षा की पढ़ाई नारसी मूंजी कॉलेज से पूरी की।
शादी-
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं। लड़के का नाम जुनैद और लड़की का नाम इरा है। रीना दत्ता से तलाक होने के बाद उनकी शादी किरन राव से हुई। 5 दिसंबर 2011 को इस दंपत्ति ने घोषणा की कि उनके घर आजाद राव खान का जन्म हुआ है।
करियर-
मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्होंने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से शुरूआत की जो कि उस समय की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसके बाद आमिर ने कई फिल्में की जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए पैमाने बनाए।

प्रसिद्ध फिल्में-
कयामत से कयामत तक, दिल, दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना अपना, रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, सरफरोश, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, फना, तारे जमीं पर, गजिनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके,दंगल|

Comments

Popular posts from this blog

'वरूण धवन' जीवनी

ये हैं बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी सुपरस्टार, तीसरे का नाम जानकर नहीं होगा यकीन!

'कैटरीना कैफ' जीवनी